उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक महिला के साथ खुलेआम दुष्कर्म की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोपी लोकेंद्र ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को शराब पिलाई और फिर सड़क किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि लोग मदद करने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर कड़ी आलोचना की और सरकार पर असफलता का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि ऐसी घटनाएं राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और प्रशासन की कमजोरियों को उजागर करती हैं।
अगर आपके आसपास कोई खबर हो, तो हमें 9905618845 नंबर पर WhatsApp करें।
Saransh News के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए, इस लिंक को क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/IB1y54gmDcdBYMUwOkqlHJ