झारखंड के दो होनहार खिलाड़ी आनंद महतो और बलराम कुमार तांती का चयन नेपाल में होने वाली प्रतिष्ठित 4th माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल Taekwondo चैंपियनशिप (WT G-1) और 2nd GCS इंटरनेशनल Poomsae चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 से 13 नवंबर 2024 के बीच काठमांडू, नेपाल में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में पूरी दुनिया से खिलाड़ी भाग लेंगे, और झारखंड के ये दोनों खिलाड़ी भारत का तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं।
बलराम कुमार तांती : चांडिल निवासी बलराम कुमार तांती का चयन 54 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलराम, जो रेलवे कॉलोनी के निवासी हैं, ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता परिहार तांती का सपना है कि उनका बेटा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाए। बलराम को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है, लेकिन उनके इरादे और मेहनत अडिग हैं।
आनंद महतो : सरायकेला-खरसावां जिले के गोहिरा पंचायत के निवासी आनंद महतो का चयन 58 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। आनंद एक साधारण परिवार से आते हैं, लेकिन उनकी खेल भावना और कठिन परिश्रम ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। उनके पिता नंदन महतो और पूरे गांव का आशीर्वाद उनके साथ है, और आनंद पूरी तैयारी के साथ इस चुनौती को स्वीकार करने को तैयार हैं।
झारखंड का गौरव बढ़ाने को तैयार
इन दोनों खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड के खेल जगत में उत्साह की लहर है। राज्य के सभी खिलाड़ी और पदाधिकारी इन दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता न केवल Taekwondo कौशल को प्रदर्शित करेगी, बल्कि यह झारखंड के इन खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। नेपाल के काठमांडू में आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में शामिल होना झारखंड के लिए गर्व की बात है, और यह उम्मीद की जा रही है कि आनंद महतो और बलराम कुमार तांती अपनी अद्वितीय प्रतिभा से भारत और झारखंड का नाम ऊंचा करेंगे।
Saransh News इन युवाओं को चैंपियनशिप के लिए शुभकामनायें देती है, ताकि ये खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकें और भारत का परचम लहरा सकें।
अगर आपके आसपास कोई खबर हो, तो हमें 9905618845 नंबर पर WhatsApp करें।
Saransh News के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए, इस लिंक को क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/BkrWzsoIov0ISUvZGDJxKI