Mumbai : भारतीय उद्योग जगत के महानायक Ratan Tata का 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उनकी तबीयत बिगड़ रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Ratan Tata सिर्फ एक उद्योगपति नहीं थे, बल्कि एक प्रेरक नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने टाटा समूह को एक साधारण घरेलू कंपनी से 100 बिलियन डॉलर के वैश्विक साम्राज्य में तब्दील कर दिया। उनके नेतृत्व में टाटा ने टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिससे कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त पहचान बना सकी।
1991 से लेकर 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व करने वाले Ratan Tata ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका सरल स्वभाव, समाज के प्रति समर्पण और देशहित की भावना ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बना दिया। उनके जाने से भारतीय उद्योग जगत ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया है।
अगर आपके आसपास कोई खबर हो, तो हमें 9905618845 नंबर पर WhatsApp करें।
Saransh News के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए, इस लिंक को क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/BkrWzsoIov0ISUvZGDJxKI